Ukraine Crisis Indian Government Operation Ganga
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Ukraine Crisis Indian Government Operation Ganga भारत सरकार का यूक्रेन में फंसे लोगों को स्वदेश लाने का अभियान लगातार जारी है और आज देश के 216 भारतीय नागरिकों को लेकर आठवीं उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से रवाना हो चुकी है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। यह विमान दिल्ली में उतरेगा।
भारत ने भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए आपरेशन गंगा अभियान शुरू किया है। एयर इंडिया के विमानों को इसके लिए लगाया गया है। भारतीय छात्रों ने इसके लिए भारतीय दतावास व सरकार को शुक्रिया अदा किया है। यूक्रेन में स्थिति सुधरती न देखकर रोमानिया में साइरेट बॉर्डर पर भारतीय छात्रों के लिए अस्थायी शिविर बनाया गया है।
कूटनीति ही मसले का समाधान, अन्य कोई विकल्प नहीं : भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा है कि यूक्रेन व रूस के बीच जारी जंग का केवल कूटनीति ही हल है। इसके अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। गौरतलब है कि यूएनजीए मामले पर बातचीत के लिए 11वीं आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी और इस दौरान यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने उक्त बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत युक्रेन में फंसे भारतीयों की तत्काल निकासी के प्रयास के लिए जो कुछ भी कर सकता है वह कर रहा है।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube