Ukraine Russia War Today Live Update
इंडिया न्यूज, कीव:
Ukraine Russia War Today Live Update रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन ने रूस का बातचीत का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। रूस की समाचार एजेंसी तास ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अनुसार अब दोनों देशों के बीच यह फाइनल होना है कि बात किस टाइम और कहां होगी। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले रूस से वार्ता की इच्छा जाहिर की थी लेकिन रूस ने इसे अस्वीकार कर दिया था। जेलेंस्की के बातचीत पर राजी होने से उम्मीद जगने लगी है कि शायद जल्द युद्ध खत्म जाएगा।
Read More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए
जानिए इससे पहले कहां अटकी थी बात
इससे पहले रूस ने बताया था कि यूक्रेनी रष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से शांति वार्ता शुरू करने के मकसद से फोन किया गया था, पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की पहल इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि जेलेंस्की पौलेंड के वर्सा सिटी में वार्ता करवाना चाहते थे वहीं रूस हो यह स्वीकार नहीं था। मास्को बेलारूस के मिंस्क सिटी बात करवाने का इच्छुक था।
कल रूस ने युक्रेन से कहा था पहले सरेंडर करो फिर होगी वार्ता
यूक्रेन ने कल भी रूस से वार्ता की इच्छा जताई थी लेकिन रूस ने उसके सामने हथियार डालने यानी आत्मसर्मपण करने की शर्त रखी थी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने कहा था कि यूक्रेन की सेना को पहले आत्मसर्मण करना होगा।
उसे पहले अपने हथियार डालने होंगे तभी रूस यूक्रेन से बातचीत कर पाएगा। लावरोव ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन पर ‘नव-नाजियों’ का शासन नहीं चाहता है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के ऐलान के बाद रूस ने इसी सप्ताह गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़ा हमला है।
Also Read : Russia Ukraine Crisis Today Update रूस ने रातभर यूक्रेन पर दागी सैकड़ों मिसाइलें
Read More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube