India News (इंडिया न्यूज), UNESCO: भारत की संस्कृति और सभ्यता पूरी दुनिया में जानी जाती है। एक बार फिर से भारतवासियों को गौरवान्वित महसूस करने का मौका मिला है। हाल ही में गरबा को संयुक्त राष्ट्र की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में जोड़ा गया है।
यूनेस्को के मुताबिक मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची उन अमूर्त विरासत तत्वों से बनी है जो इस विरासत की विविधता को प्रदर्शित करने और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं।
सीएम भूपेश पटेल ने शेयर किया पोस्ट
इस उपलब्धि को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने गरबा को सूची में शामिल होने पर “गुजरात और भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने लिखा कि गरबा को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किया जाना वास्तव में गुजरात और भारत के लिए गर्व का क्षण है। यह भारत की प्राचीन संस्कृति को दुनिया द्वारा दिया गया सम्मान है।”
हमारी समृद्ध संस्कृति
उनके अलावा तेलंगाना के भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने भी इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होने कहा कि यह सूची “हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस सरकार के अथक प्रयासों” का प्रमाण है।
Also Read:
- बारिश के बाद दिल्ली को मिली प्रदूषण से राहत, वायु गुणवत्ता में सुधार!
- चक्रवाती तूफान का कहर, आंध्र प्रदेश में तबाही, IMD का लेटेस्ट अपडेट