India News (इंडिया न्यूज), Seema Haider News: पाकिस्तान से बीते दो महीने पहले भारत आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों को कभई कोई फिल्म का ऑफर दे रहा है तो कभी किसी नौकरी का प्रस्ताव मिल रहा है। इसी बीच अब एक खबर सामने आ रही है। जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे कि अब तो बस हद हो गई है। दरअसल, सीमा हैदर के चुनाव लड़ने की खबर ने जो पकड़ लिया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर मासूम ने सीमा हैदर को पार्टी में शामिल करने को लेकर मंशा जताई है।हालांकि अब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान सामने आ गया है।

“अगर हमें उसे टिकट देना ही पड़ा तो…”

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को लेकर एक बयान में कहा कि “सीमा हैदर के साथ हमारी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। वह पाकिस्तान से भारत आई हैं। उसे पार्टी में शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है। अगर आखिरकार हमें उसे टिकट देना ही पड़ा तो यह भारत से पाकिस्तान तक का टिकट होगा।”

पार्टी प्रवक्ता किशोर मासूम ने दिया था ये बयान

इससे पहले पार्टी के प्रवक्ता किशोर मासूम ने इसे कहा था, “सीमा को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।” किशोर मासूम का ये कहना था कि सीमा हैदर अगर निर्दोष पाई जाती है तो उसके जासूस होने का कोई भी सबूत नहीं मिलता है। साथ ही अगर उन्हें भारतीय नागरिकता मिलती है तो फिर सीमा को उनकी पार्टी में शामिल किया जाएगा।

Also Read: