इंडिया न्यूज़, कोलकाता

सात समुन्दर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई यह गाना तो आप सभी ने सुना ही होगा इसके साथ ही प्यार के लिए मै ये कर सकता हूँ मैं वो कर सकता हूँ यह कहते हुए भी लोगों को केवल सुना होगा। लेकिन आज एक बात तो सच हो गई है प्यार के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है यदि वह कृष्णा जैसा हो। आज एक लड़की (कृष्णा) ने अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए कुछ ऐसा ही किया। जिससे सभी लोग हैरान है और हर कोई सोचने के लिए मजबूर है कि ऐसा कैसे हो सकता है।

इश्क में लिया रिस्क

जानकारी के अनुसार एक 22 वर्षीय लड़की बांग्लादेश से पानी में तैरकर सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर गई। उसने यह सब अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए किया। भारत में प्रवेश हुई लड़की कृष्णा का यह प्यार फेसबुक वाला प्यार है जिसे पाने के लिए उसने तैरना तक पड़ गया। कृष्णा की मुलाकात फेसबुक पर अभिक मण्डल से हुई थी जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। सोचने योग्य बात तो यह है की कृष्णा के पास भारत आने का वैध पासपोर्ट नहीं है। लेकिन फिर भी उसने इश्क के लिए रिस्क लिया और पहुंच गयी भारत।

शादी करने के बाद गिरफ्तार हुई कृष्णा

कृष्णा बांग्लादेश से पानी में तैरकर भारत में सबसे पहले सुंदरवन आयी। एक घंटा तैरने के बात उसने अपने प्रेमी से कोलकाता में शादी कर ली। कृष्णा ने तैरकर भारत पहुंचकर अपने बॉयफ्रेंड से शादी तो कर ली लेकिन सोमवार को कृष्णा को अवैध तरीके से भारत पहुंचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें : सिद्धू मूसे वाले की मौत पर सरहद पार पाकिस्तान में भी मनाया गया शोक

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us:-  Twitter Facebook