(इंडिया न्यूज़, UP Bye Election Result): मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट के लिये मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. चुनाव परिणाम का रुझान सुबह 10 बजे तक मिलने की संभावना है। रिजल्ट देर शाम तक मिलने की उम्मीद है। भाजपा और सपा ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है।
- सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करहल से आगे चल रही है।
- खतौली विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के शुरुआती रूझान में बीजेपी बढ़त बनाए है।
- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही। बीजेपी प्रत्याशी पीछे हैं।
- रामपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के शुरुआती रुझान में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना को बढ़त।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव डिंपल यादव जसवंत नगर में 5536 वोट से आगे हैं। यहां दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। रघुराज शाक्य को 3416 वोट मिले हैं।