UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो चुका है। ऐसे में पार्टियां लोगों से संपर्क साधने के लिए लगातार प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान सीएम ने कहा भारत के नागरिक अब जहां कहीं भी जाते हैं तो उनको सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। एक ओर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, दूसरी ओर भारत की सीमा सुरक्षित हो रही हैं।
“भारत की सीमा सुरक्षित हो रही हैं”
सीएम ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “भारत के नागरिक अब जहां कहीं भी जाते हैं तो उनको सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। एक ओर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, दूसरी ओर भारत की सीमा सुरक्षित हो रही हैं।आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद पर पूरी तरह विराम लगाने की ओर आज भारत सरकार है।”
दूसरे चरण का मतदान 11 मई को
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में वोट डाले गए । इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया है। बता दें दूसरे चरण का मतदान 11 मई को डाला जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव के दो चरणों के मतदान की मतगणना 13 मई को होगी।
ये भी पढ़ें – Amit Shah RoadShow: अमित शाह ने बेलगावी दक्षिण में किया रोड शो