India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार की शाम मांगलिक कार्यक्रम में एक दर्दनाक हादसे ने कोहराम मचा दिया। खबर है कि दूल्हे की हल्दी की रस्म हो रही थी। उसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल घोसी के रोडवेज के पास गली में एक दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में दर्जनों महिलाएं व बच्चे दब गए। जिसमें 1 बच्चे और 5 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि कुल 23 लोग घायल हैंं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद पहुंच गए। साथ ही मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से दीवार के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इस हादसे पर मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि ”एक पुरानी दीवार ढह गई और इस घटना में 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।”
मरने वालों का नाम
- चंदा देवी पत्नी यशवंत कुमार चौरसिया,पता- मदापुर समसपुर थाना घोसी जनपद मऊ
- पूनम शर्मा (42 साल) पत्नी विजय शर्मा, पता- घोसी जनपद मऊ
- माधव (4 साल) पुत्र सतवान, पता- रेलवे सटेशन घोसी जनपद मऊ
- पूजा उर्फ पारुल अग्रवाल (35 साल) पत्नी गोवर्धन अग्रवाल पता- रानी की सराय जनपद आजमगढ़
- मीरा पत्नी सुखदेव (40 साल), पता- प्रभुनाथ गली थाना घोसी जनपद मऊ
- सुशीला देवी (57 साल) पत्नी राधेश्याम, पता- थाना घोसी, घोसी कस्बा, मऊ
Also Read:-
- अमेरिका ने तत्काल युद्धविराम की मांग को किया खारिज, आज होनी है ये अहम चर्चा
- आज मना रही सोनिया गांधी अपना 77वां जन्मदिन, जानें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का कैसा रहा राजनीतिक सफ