देश की सियासत में इन दिनों ‘हिन्दू राष्ट्र’ का मुद्दा गर्माया हुआ है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की चिंगारी को और हवा दी है। इस मामले में पिछले दिनों उन्होंने प्रयागराज में साधु संतों से मुलाकात भी की थी। वहीं अब इस मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा भी बयान सामने आया है। चलिए जानते है इस बयान के बारे में-
भारत एक हिन्दू राष्ट्र है था और रहेगा- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ से जब हिन्दू राष्ट्र को लेकर सवाल किया गया तो सीएम योगी ने कहा कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है था और रहेगा, भारत में रहने वाला हर नागरिक हिन्दू है इसे धर्म, जाति और मजहब के हिसाब से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ‘हमें पहले ये समझना होगा कि हिन्दू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है हिन्दू कोई मत, कोई मजहब, कोई संप्रदाय नहीं है ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हरेक नागरिक पर फिट बैठती है। यहां की संस्कृति नागरिकता की दृष्टि से है।
भारत का कोई व्यक्ति हज करने जाता हो तो उसका संबोधन वहां हिन्दू नाम से जाना जाता है। अगर भारत का कोई व्यक्ति हज करने जा रहा है वहां कोई उसे हाजी, इस्लाम के रूप में नहीं मानता, वहां उसे हिन्दू नाम से संबोधित किया जाता है तो उसे वहां कोई परेशानी नहीं है। इसे देखा जाए तो भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि यहां का हर नागरिक हिन्दू है।
हिन्दू कोई जाति, मजहब का शब्द नही- सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि हिन्दू कोई जाति सूचक, मत और मजहब सूचक शब्द नहीं है। ये हमारी सांस्कृतिक एकता है जो हिमालय से लेकर इस विस्तृत भूभाग पर जन्में लोग अपने आप हिन्दू कहलाते हैं। इस रूप में हिन्दू राष्ट्र से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए।