India News (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के भीतर आंतरिक कलह प्रदेश में सियासी गर्मी को तेज करते जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार भाजपा के आंतरिक कलह पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। उनके मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्या ने पलटवार किया था। जिसके बाद फिर से अब सपा सुप्रीमो ने क ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बिना नाम लिए पलटवार किया है।
केशव प्रसाद मौर्य पर सपा सुप्रीमो का कटाक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट लिखकर केशव प्रसाद मौर्य के संगठन पर दिए गए बयान पर तंज कसा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण। दरअसल संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं! #नहीं_चाहिए_भाजपा।
UPSC की एफआईआर के बाद चिढ़ी हुई दिखीं Pooja Khedkar, पहली बार कही ऐसी बात
सरकार से संगठन बड़ा- केशव प्रसाद मौर्य
बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की बैठक में यह बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। उनके इस बयान को लेकर चर्चा है कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी भाजपा की तथाकथित आंतरिक कलह पर काफी सक्रिय हैं। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में यूपी में शासन और प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की जो राजनीति भाजपा दूसरे दलों में करती थी।अब वही काम वह अपनी पार्टी के अंदर कर रही है।
एग्जिट पोल के दिन बाजार में नहीं मिला कोई हेरफेर, SEBI ने किया खुलासा