यूपीएससी की वेबसाइट पर चेक करें मेरिट लिस्ट
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
UPSC CSE Result 2020 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मेन 2020 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। बिहार के शुभम कुमार ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन परीक्षा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही हैं। जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं।उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इस साल परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है। रिजल्ट अधिसूचना के अनुसार यूपीएससी ने गत जनवरी में सिविल सेवा परीक्षा, 2020 लिखित आयोजित की थी। वहीं गत अगस्त-सितंबर में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार हुए थे। इसके परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
UPSC CSE Result के माध्यम से बनते हैं आईएएस, आईपीएस
इस परिणाम के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा केंद्रीय सेवाएं, समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। यूपीएससी के मुताबिक सीएसई में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है।
UPSC CSE Result 2020 टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं
वरीयता सूची में से शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवाओं के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 25 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें 07 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दष्टिबाधित, 10 बधिर और 04 बहु-विकलांगता श्रेणी से हैं। वहीं, 151 उम्मीदवारों का चयन अभी अंतरिम आधार पर किया गया है। उनकी सूची चयन सूची में अलग से दर्शाई गई है।
प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार तीन चरणों में होता है UPSC CSE का एग्जाम
भर्ती परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिन्हें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईआरटीएस सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है।
Read More : UPSC 2020 Result: बिहार के शुभम कुमार ने यूपीएससी में किया टॉप