India News (इंडिया न्यूज),US illegal Indians: अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रह रहे भारतीय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच गैरकानूनी रूप से बॉर्डर क्रॉस कर घुसने के आरोप में रिकॉर्ड 96,917 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, UCBP विभाग ने ये आंकड़ों जारी कर जानकारी दी है। इसके साथ ही बता दें कि, गैरकानूनी रूप से अमेरिकी बॉर्डर क्रॉस करते हुए पकड़े गए भारतीयों की संख्या में पिछले वर्षों के मुकाबले 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं जारी आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में 19,883 भारतीय पकड़े गए, 2020-21 में 30,662 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था।
जानिए इस साल का हाल
रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार अगर इस साल की बात करें तो, पिछले साल अक्टूबर 2022 से इस साल सितंबर तक गिरफ्तार 96,917 भारतीयों में से 30,010 को कनाडाई बॉर्डर पर और 41,770 को मेक्सिको के साथ लगते बॉर्डर पर पकड़ा गया। वहीं फाइनेंशियल ईयर 2023 में 84,000 भारतीय वयस्क गैरकानूनी रूप से अमेरिका में आए। जिसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाली खबर सामने ये आ रही है कि, गिरफ्तार लोगों में 730 नाबालिग भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार का फाइनेंशियल ईयर एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक होता है।
ये कैसा बयान?
जानकारी के अनुसार बता दें कि, सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने गुरुवार को सीनेट में कहा कि, ये लोग मेक्सिको तक पहुंचने के लिए फ्रांस जैसे देशों से करीब चार बार फ्लाइट की मदद लेते हैं और फिर गिरोहों की मदद से बॉर्डर तक पहुंचने के लिए, बस में सवार होते हैं। बस का इंतजाम गिरोह ही करते हैं। जिसके बाद लैंकफोर्ड ये भी कहा कि, इस साल अभी तक हमें भारत से आए 45,000 लोग मिले हैं जो हमारी साउथ बॉर्डर पार कर घुसे हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपने देश में डर महसूस होता है।
ये भी पढ़े
- Russia Ukraine War: इन सर्दियों में यूक्रेन के लिए बढ़ सकता है खतरा, इस चीज से जूझ रहे सैनिक
- Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में इस बार किसकी सरकार!