India News (इंडिया न्यूज), Bulandshahr Woman Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसकी पति की मर्जी से पति के दो दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किये गए दावे के अनुसार घटना की सूचना तब मिली जब महिला ने एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर बताया कि उसके पति के दो दोस्त पिछले तीन सालों से उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने यह भी खुलासा किया कि वह एक महीने की गर्भवती है और उसका पति सऊदी अरब में काम कर रहा है।
पति के दोस्त तीन सालों से कर रहे रेप
35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को उसके दो दोस्त उसके साथ यौन संबंध बनाने की अनुमति देने के लिए पैसे दे रहे थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी आपबीती उसे बताई तो उसके पति ने उसे चुप रहने के लिए कहा।
महिला ने कहा कि दोनों आरोपी अपने फोन पर यौन कृत्यों को रिकॉर्ड करते थे, और उसका पति सऊदी अरब में वीडियो देखता था। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बुलंदशहर के व्यक्ति से 2010 में शादी की थी और उनके चार बच्चे हैं।
पति ने खुद दी थी अनुमति
सऊदी अरब में ऑटोमोबाइल मैकेनिक के रूप में काम करने वाला उसका पति साल में एक या दो बार घर आता है। रिपोर्ट में महिला की आधिकारिक शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया है कि तीन साल पहले जब वह घर आया था, तो उस व्यक्ति ने अपने दो दोस्तों को उसके साथ बलात्कार करने की अनुमति दी थी। महिला के पति के सऊदी में काम पर वापस लौटने के बाद भी यह कृत्य जारी रहा।
महिला ने कहा, ‘मेरा पति सऊदी अरब में बैठकर अपने मोबाइल पर वीडियो देखता था। मैं अपने बच्चों की खातिर चुप रही, क्योंकि उसने मुझे तलाक देने की धमकी दी थी।’
नीमराणा में बदमाशों ने किया PNB लूटने की कोशिश, ATM काटने का समान जब्त, पुछताछ जारी
अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी- रिपोर्ट्स
पीड़ित महिला के भाई ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उसके परिवार को इस घटना के बारे में हाल ही में तब पता चला जब उसका जीजा घर आया और उसकी बहन और जीजा के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करने का साहस जुटाया।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस ने अभी तक महिला के पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार नहीं किया है, साथ ही कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।