India News(इंडिया न्यूज),Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक गांव में कथित तौर पर तांत्रिकों द्वारा 23 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी तय कराने का किया वादा
जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों आरोपियों की पहचान राहुल (23) और मनोज (24) के रूप में हुई है। जिन्होने ने बुधवार शाम को महिला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे उसकी शादी तय करने में मदद करेंगे और उसे सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए SHO रत्नेश कुमार ने कहा कि, आरोपियों ने महिला को एक शेड के अंदर जाने के लिए कहा ताकि वे अनुष्ठान शुरू कर सकें। जिसके बाद दोनों युवकों ने स्थिति का फायदा उठाया और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिय ने किया गिरफ्तार
इसके साथ ही बता दें कि, महिला अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों को तुरंत पकड़ लिया गया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि, महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े
- CM Yogi Met PM Modi: पीएम मोदी से उनके आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात, जानें क्या…
- PM Modi: मैं मोदी जी नहीं मोदी हूं….! BJP की संसदिय बैठक में बोले पीएम