India News(इंडिया न्यूज), Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शादी का मजाक उड़ते देखा गया। जैसा कि आफ सभी जानते हैं कि शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसे हमारे समाज में सबसे अनमोल माना जाता है। इस बीच यूपी में एक शादी के दौरान दुल्हा नशा करता, गांजा फूंकता नजर आया जिसके बाद जो हुआ वो हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं।
ओटीटी पर रिलीज हुई Love Sex Aur Dhokha 2, इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी Ekta Kapoor की फिल्म – IndiaNews
शादी के बीच गांजा पीने लगा दुल्हा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बारात में दूल्हे को गाली-गलौज और गांजा पीते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के इस कदम के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हा स्टेज पर आ गया और गांजा पीने लगा। इससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर पूरी रात हंगामा होता रहा। इस बीच अधिकतर बाराती मौके से भाग गए और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे तहसीलदार गौतम, उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया और शादी में खर्च हुए आठ लाख रुपये वापस मांगने लगे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझा दिया। उनके मुताबिक पुलिस ने दूल्हे पक्ष से शादी के खर्च के तौर पर लिए गए दो लाख रुपये वापस दिला दिए।