India News(इंडिया न्यूज), Uttarakhand: को उत्तराखंड के हलद्वानी में एक ‘अवैध’ मदरसे को अधिकारियों द्वारा आज (गुरुवार) ढहा दिए गए। जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच झड़पें। उपद्रवियों ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया और पुलिस वाहनों को आग लगा दी।

लोगों में आक्रोश

मिल रही जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के नगर निगम के अधिकारियों ने बनभूलपुरा पुलिस स्टेशन के पास अवैध रूप से निर्मित एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया था। जिससे गुस्से में आकर आसपास रहने वाले व्यक्तियों ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें कई अधिकारी घायल हो गए। इतना ही नहीं एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर में आग लगा दी गई। जिससे आसपास की बिजली सप्लाई रुक गई है।

बढ़ते हालात को देखते हुए अतिरिक्त बल बुलाया गया है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

Also Read: