India news(इंडिया न्यूज़), Varun Gandhi:भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने बयानों को लेकर जाने जाते है। वे हमेशा बगावती तेवर अपनाते रहते है। उनके बयोनों से ऐसा जान पड़ता है कि पार्टी के खिलाफ ही बयान दे रहे है। 2024 चुनाव से पहले वरुण गांधी कुछ ना कुछ लागातार बयान दे रहे है। दरअसल वरुण अपने पीलीभीत दौरे पर थे। उन्होंने खेती-किसानी, किसान आंदोलन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए  बड़ी बात कह दी है। वरुण ने कहा कि दो हिंदुस्तान नहीं होने चाहिए।  एक हिंदुस्तान में अमीर को सारे अवसर प्राप्त हैं और दूसरे हिंदुस्तान में आम आदमी का संघर्ष निरंतर जारी है। उन्होंने मांग की कि हिंदुस्तान में सभी  लोगों  को अवसर की प्राप्ति की कमी नहीं होनी चाहिए।

राजनीति में बनने नहीं करने आया हूं

पीलीभीत में लोगों को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने भष्ट्राचार के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा सांसद रहते हुए मैंने एक रुपए का भी कमीशन और रिश्वत नहीं खाया। वरुण ने पीलीभीत को घर बताते हुए कहा कि मेरे लिए पैसे पूंजी नहीं है। जनता का आशिर्वाद ही हमारी पुंजी है। मैं राजनीति में कुछ बनने के लिए नहीं कुछ करने के लिए आया हूं। वरुण गांधी कोरोना काल में लोगों की मदत करने की बात कही। मेनका गांधी के बारे में कोई प्रतिद्वंद्वी भी भ्रष्ट्राचार की बात नहीं कर सकता। बता दें कि वरुण गांधी पीलीभीत के सांसद है।

पीलीभीत मेरा परिवार है

मेनका गांधी के बारे वरुण ने कहा, उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों में उपलब्ध कराए, मरीजों के लिए दवाइयों की भी व्यवस्था कराई। वरुण गांधी ने कहा कोरोना काल में बेटी की फिक्स डिपॉजिट को भी तोड़ दी।  उन्होंने कहा पीलीभीत की जनता को हमेशा परिवार समझता हूं, भारत माता की जय बोलना केवल नारा बनकर रह गया है। भारत माता की जय तब होगी जब देश के सपूतों का सपना साकार होगा।

यह भी पढ़े