दीवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं जहां स्वच्छता होती है। इसलिए लोग दीवाली से पहले अपने घरों में पेंटिग भी करवाते हैं।
यदि आप भी दीवाली से पहले अपने घर और कमरों की दीवारों को पेंट करवाना चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करें माना जाता है कि इनकी वजह से जीवन में सकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के रंग
1.वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के अन्दर हल्के शेड्स के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, वास्तु में इन रंगों को सात्विक रंग कहा जाता है सात्विक रंगो से घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है। दीवाली से पहले घर को पेंट कराना चाहते हैं तो सात्विक रंगो का प्रयोग करें।
2.ड्राइंग रूम में हल्के हरे या आसमानी नीले रंगों का प्रयोग करना अच्छा होता है, वास्तुशास्त्र में इन्हें कोमल रंग माना जाता है ये रंग सुकून देते हैं और घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है।
3.वास्तुशास्त्र के मुताबिक बेडरूम की दीवारो पर गुलाबी या नारंगी रंग से पेंट होना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। बेडरूम में लाल रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन में दुख आता है।
4.पूजा घर को पेंट करवाना है तो आप पीले या नारंगी रंग का इस्तेमाल करें, ध्यान-साधना के लिए ये दोनों रंग बहुत शुभ माने जाते हैं। पीला रंग एकाग्रता को बढ़ाता है इसलिए इसका इस्तेमाल आप बच्चों के स्टडी रूम में भी करवा सकते हैं।
5.लाल रंग को बहुच ऊर्जावान रंग माना जाता है ये सकारात्मकता को बढ़ाता है, वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई घर में लाल रंग का पेंट करवाने घर के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है।
ये भी पढ़े- Maa Mahagauri: आज दुर्गाष्टमी के दिन ऐसे करें महागौरी को प्रसन्न, जानें आरती और कथा