India News (इंडिया न्यूज), PM Modi And Fanboy Video : देश में पीएम मोदी को मानने वालों की संख्या करोड़ो में है। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उनके समर्थक बेताब रहते हैं। अपना प्रेम उनको दिखाने के लिए वो कुछ न कुछ करते रहते हैं। अब ऐसा ही कुछ पीएम मोदी की सूरत की रैली में देखने को मिला। यहां पर हजारों की भीड़ में मोदी के जयकारे लगाते लोगों के बीच एक कांपता और रोता हुआ लड़का एक तस्वीर हाथ में लिए भावुकतापूर्ण इशारा कर रहा था। असल में उसे उस तस्वीर पर पीएम मोदी का ऑटोग्राफ चाहिए था। और आखिर में जो उस लड़के को चाहिए था वो उसे मिल गया। पीएम मोदी की नजर उस लड़के पर पड़ गई। फिर जो हुआ उसने सभी को भावुक कर दिया।

पीएम मोदी ने जीता सबका दिल

सूरत में पीएम की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। PM मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे। उन्हीं के बीच एक किशोर कांपते हुए, आंखों में आंसू लिए, हाथ में एक ऐतिहासिक तस्वीर लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचा। पंडाल में सबसे आगे खड़ा किशोर लगातार पीएम मोदी को वह तस्वीर दिखा रहा था, उसका शरीर पूरी तरह से कांप रहा था और आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे।

जैसे ही PM मोदी की नज़र उस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इशारा किया। कुछ पल वह रुके, सिक्योरिटी ने किशोर के हाथों की तस्वीर लेकर उन तक पहुंचाया। फिर उन्होंने उस पर अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद उसे तस्वीर वापस कर दी गई।

लाओस से आए 15 सदस्यीय दल ने श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर और वाराणसी का किया भ्रमण, भगवान गौतम बुद्ध के महत्वपूर्ण स्थलों का किया दर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये भावुक पल

पीएम मोदी और उनके चाहने वाले के बीच का ये भावुक पल कैमरे में केद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे पीएम मोदी का दिल जीतने वाला पल बताया। वो लड़का जो तस्वीर लिए हुए था उसमें पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां की पेंटिंग बनी हुई थी। उसी तस्वीर पर उसे पीएम मोदी का ऑटोग्राफ चाहिए था। वीडियो के अंत में पीएम की ओर उसने पांव छूने का इशारा करते हुए धन्यवाद भी दिया।

‘ये पाकिस्तान है, कहीं और जाओं…’ रोहिंग्यों को नहीं है किसी का भी डर, राजधानी दिल्ली के इस इलाके पर किया कब्जा, Video आया सामने