India News (इंडिया न्यूज),Helicopter Crash: उत्तराखंड में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसके बाद अब इसका वीडियो सामने आ रहा है। वहीँ वीडियो देख हर व्यक्ति की रूह थर थर काँप उठ रही है। वहीँ उत्तरकाशी जिले के गंगाणी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीँ 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा।

बस 35 दिन और, बिना पानी के प्यासा मर जाएगा कंगाल पाकिस्तान!

क्या है क्रैश की वजह

वहीँ इस दौरान उत्तरकाशी के मुख्यमंत्री धामी का भी बयान सामने आ गया है। इस दौरान उन्होंने जांच करने के आदेश जारी किए हैं। वहीँ जांच करने पर पता चला है कि इस हादसे की वजह खराब मौसम है या फिर हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी का होना है। जिसके चलते तकनीकी दिक्कत के एंगल से भी हादसे की जांच लगातार जारी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Video आया सामने

वहीँ इस दौरान पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार लोग कर्नाटक के थे, जो गंगोत्री धाम जा रहे थे। इनमें मुंबई के 4 और आंध्र प्रदेश के 2 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार 6 यात्रियों में 5 महिलाएं थीं और हादसे में सभी पांचों की मौत हो गई है। पायलट रॉबिन सिंह और आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। यात्रियों ने देहरादून से उड़ान भरी थी और उन्हें खरसाली में उतरना था, लेकिन हेलीकॉप्टर गंगाणी में नाग मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जंगल में गिरकर टुकड़ों में टूट गया। वहीँ अब इस घटना के बाद का वीडियो भी सामने आ रहा है।

Blast in Lahore:लाहौर के तबाही का पहला वीडियो आया सामने, अचानक होने लगे एक बाद एक धमाके, देख पाक में पसरा मातम