India News (इंडिया न्यूज़), Vijender Singh Birthday: बॉक्सर विजेंदर सिंह बेनीवाल कई मौके पर भारत का नाम ऊंचा करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ा है। विजेंदर एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक को जीता था। आज बॉक्सर विजेंदर सिंह अपना 38वां जन्मदिन माना रहें हैं तो चलिए जानते हैं विजेंदर के उपलब्धियों के बारे में..

विजेंदर ने 2010 में ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में वह अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीते थे। यह उनके लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक रहा।

सलमान खान के साथ किया अभिनय

बता दें कि, विजेंदर सिंह, सलमान खान की पिछले साल आई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में शामिल हुए थे।

राष्ट्रीय पुरस्कार

मैरी कॉम के साथ-साथ विजेंदर को साल 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और 2010 में उन्हें पद्म श्री भी दिया गया है।

विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य

साल 2009 में मिलान, इटली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप विजेंदर के करियर का सबसे उपयोगी हिस्सा रहा है, जब उन्होंने मिडिलवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

CWG में 3 पदक

इसके अलावा विजेंदर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने खेलों के तीन अलग-अलग संस्करणों – 2006 मेलबर्न, 2010 दिल्ली और 2014 ग्लासगो में पदक जीते हैं।

ओलंपिक पदक

विजेंदर सिंह बेनीवाल ने भारत के इतिहास में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2008 बीइंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।

ये भी पढ़े-