India News (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में हुई घटना के बाद अब विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया और अब वह कुश्ती से दूरी बना चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विनेश जल्द ही चुनाव में भी खड़ी हो सकती है? ऐसा दावा हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक पार्टी ने विनेश को अपने साथ लड़ने का मौका दिया है।
- विनेश को मिला चुनाव लड़ने का मौका
- इस पार्टी ने दिया ऑफर
इस पार्टी ने विनेश को दिया मौका Vinesh Phogat
मिली जानकारी के मुताबिक बता दें की आम आदमी पार्टी ने भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया है। जिसमें सुशील गुप्ता ने विनेश फोगाट से कहा कि आई और लड़ाई के अंदर शामिल हो जाइए।
15 अगस्त पर बनाए ये खास तिरंगे वाली रेसिपी, बच्चों के साथ बड़ों का भी जीतेंगे दिल
हरियाणा में जल्द होगे विधानसभा चुनाव
जैसा कि अब तक सभी जानते हैं कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी जोरों शोरों पर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया है। बता दे कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जो हरियाणा से है। सुनील गुप्ता ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि फौगाट ने अपने देश में लड़ाई की और विदेश की धरती पर भी युद्ध किया। सरकार ने अपने देश में तो षड्यंत्र किया ही विदेश की धरती पर भी षड्यंत्र किया। Vinesh Phogat
Nag Panchami पर नहीं बनानी चाहिए रोटी, हो सकता है भारी नुकसान
पहलवान को लेकर सुनील गुप्ता ने कही ये बात
सुनील गुप्ता ने भाषण को संबोधित करते हुए कहा, “हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट से मैं कहना चाहता हूं कि आप जंतर मंतर पर भी लड़ी थी और आप पेरिस में भी लड़ी सारा हिंदुस्तान आपके साथ है। आम आदमी पार्टी आपका स्वागत करती है और इस लड़ाई के अंदर शामिल हुई है। हम मिलकर इस तानाशाही सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे” Vinesh Phogat