India News (इंडिया न्यूज़), Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। अब एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो है एक छोटे से बच्चे का जो फ्लाइट में ट्रेवल के लिए जाता है। बच्चा फ्लाइट में कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते है उस वायरल वीडियों में क्या है।
वीडियो देखने से पता चलता है कि एक बच्चा फ्लाइट में जाता है। जो कि बहुत से यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही बच्चा शिल्प के दरवाजे में घुसता है सभी को ‘हरे कृष्ण बोलो’ कहना शुरू करता है। साथ ही बच्चा लोगों को भी ऐसा कहने के लिए प्रोत्साहित करता है। बच्चे के इस अंदाज को देख कर हर कोई मुस्कुराने लगता है। कई लगो उसके अभिवादन का वापस से उसी अंदाज में जवाब भी देते हैं। वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना करते हुए ये भी कह रहे हैं कि यह ‘जबरन धर्म’ है।
वायरल हो रहा वीडियो
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल ‘साउथ एशियन डाइजेस्ट’ पर शेयर किया गया था। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था कि, “बच्चे का “हरे कृष्ण” अभिवादन छोटी उम्र से ही संस्कार पैदा करने की शक्ति को दर्शाता है।”
इस वीडियो के वायरल होने पर नेटिज़न्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें:-
- यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती, जानें कैसी रही उनकी राजनितिक सफर
- जंग के बीच इजरायल का बड़ा कदम, भारत के इस दुश्मन पर चलाया चाबुक