गुवाहाटी। Virat Kohli’s 45th century in ODIs: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज श्रीलंका के खिलाफ साल के पहले वनडे में अपना 45 वां शतक जड़ दिया है। इस पारी के साथ घर पर उनका 20 शतक हो चुका है। इससे पहले घर पर 20 शतक पूरा करने का रिकार्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पास था जिसकी विराट ने बराबरी कर ली है। घर पर विराट का यह शतक लंबे समय बाद आया है। इससे पहले विराट ने 2019 में शतक लगाया था। कोहली ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 गेदों में 113 रन बनाए हैं।
इससे पहले कोहली ने एशिया कप में लगाया था शतक
विराट का एशिया कप के बाद यह शतक आया है। इससे पहले विराट ने 2 सालों का इंतजार यूएई में खेले गए एशिया कप में खत्म किया था। कोहली ने उस पारी में 6 छक्कें 12 चौकों की मदद से 61 गेंद में 122 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। विराट का यह शतक लंबे समय के इंतजार के बाद आया था।
विराट ने 2019 में मारे 7 शतक
कोहली का साल 2019 काफी अच्छा रहा था। उन्होंने इस साल 5 वनडे और 2 टेस्ट शतक लगाए थे। एशिया कप से पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 132 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद से साल 2020 और 21 में उन्होंने कोई शतकीय पारी नहीं खेली।
भारत ने श्रीलंका को दिया 374 रनों का लक्ष्य
गुवाहाटी के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 374 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर काफी अच्छी शुरुआत की गई। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के 143 रनों की मजबूत साझेदारी की। हांलाकि दोनों बल्लेबाज बिना शतक बनाए आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 83 और शुभमन गिल ने 70 रनों की पारी खेली।