India News ( इंडिया न्यूज़ ) Vitamin D: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बता दें विटामिन डी हमारी त्वचा, हड्डियों, और शारीरिक प्रणालियों के सही विकास और कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। सूर्य की किरणों को विटामिन डी का सबसे बढ़िया सोर्स माना जाता है, लेकिन बारिश या ठंड के मौसम में सूरज ढंग से नहीं निकल पाता है। इसके चलते हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। लेकिन अब आप परेशान न होए। अब हम आपको बताते हैं विटामिन डी बिना धूप के कैसे ली जा सकती है। बस अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर ले।
संतरे
संतरे में विटामिन सी और डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाकर आप रोजाना की जरूरत पूरी कर सकते हैं और हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
अंडे
अंडे में भी विटामिन डी पाया जाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बचाता है और हड्डियों को मजबूत करता है। आपको अंडे का पीला भाग जरूर खाना चाहिए।
मशरूम
मशरूम विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है। खासकर सूरज की किरणों में धूप में पके हुए मशरूम विटामिन डी से भरपूर होते हैं।
मूली के पत्ते
मूली के पत्तों में भी विटामिन डी पाया जाता है। आप मूली के पत्तों को सलाद में शामिल करके इसका आनंद उठा सकते हैं।
दूध और डेयरी उत्पाद
दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी के सोर्स होते हैं।
ये भी पढ़े- Weight Loss Tips: वेट लॉस में मददगार है यह फूड्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर