India News (इंडिया न्यूज), Rupali Ganguly: फिल्मी दुनिया और राजनीतिक दुनिया का काफी पुराना नाता है। इस रिश्तें को और भी ज्यादा मजबूत बनाते हुए टीवी की प्रसिद्ध कलाकार रूपाली गांगुली अब राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर चुकी हैं। रुपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ने विकास के “महायज्ञ” की प्रशंसा की है। साथ ही राजनीति के प्रति अपने उत्साह को भी बताया है।

Lok Sabha Election 2024: वरुण ने बड़ा दिल दिखाया, अब बारी गांधी परिवार की

अबतक का सफर

  • रूपाली गांगुली के करियर की शुरुआत टीवी शो के एक्ट्रेस के रुप में हुआ। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।
  • गांगुली को अपने करियर की पहली छलांग साराभाई बनाम साराभाई से मिली। जिसमें उन्होंने मोनिशा साराभाई की भूमिका अदा की थी।
  • फिल्मी दुनिया में सक्सेस ना मिलने पर उन्होंने दादर कैटरिंग से होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया।
  • रिपोर्ट के मुताबिक कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने कई बुटीक में काम किया। इसके साथ वेट्रेस के रूप में भी काम की।
  • उन्होंने 2013 में अश्विन के वर्मा से शादी की। जिनसें उन्हें एक बेटा भी है।
  • 2020 में रिलीज हुई टीवी शो अनुपमा काफी हीट हुआ। जिसमें वो मुख्य किरदार में थी।
  • अब 1 मई को उन्होंने घोषणा की है कि भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
  • दिल्ली में त पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं विनोद तावड़े और अनिल बलूनी के साथ भाजपा में शामिल हुईं।
  • अपने भाषण में उन्होंने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नक्शेकदम पर चलकर देश की सेवा करना चाहती हैं।