India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam : देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तरों पर चक्रवाती हवाएं उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर रही हैं। इसके अलावा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन और कर्नाटक और असम में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके चलते अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 9 से 12 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 6 और 7 जून को त्रिपुरा में, 9 से 11 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी है।

बिहार में 10 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी

बिहार में शनिवार से तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। तीन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही रहेगी। 10 जून तक वज्रपात की चेतावनी नहीं है। हालांकि एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह राज्य में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर मौसम खराब रहा, जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। पटना, दरभंगा, भागलपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पेड़ गिरने से दरभंगा में दो और वैशाली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। भागलपुर जिले में वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश थम सी गई है। सिस्टम की कमी के कारण कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो रही है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी नहीं बन रही हैं, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून बस्तर संभाग में अटका हुआ है। यहां मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर में भी तेज धूप का एहसास हो रहा है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और आस-पास के इलाकों का हाल

राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी घटना नहीं है।

इस वजह से अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही धूप निकल आई। इस वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी होती रहेगी।

पानी को लेकर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान…नई दिल्ली को लिखी 4 चिट्ठियां, जाने पीएम मोदी ने फिर क्या दिया जवाब?

चिनाब ब्रिज तो कुछ नहीं! जम्मू-कश्मीर को और भी बड़े तोहफे देंगे PM Modi, जानकार जल भुन जाएगा पाकिस्तान