India News (इंडिया न्यूज़), Terminalia Tomentosa Tree: दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब घटना देखने को मिलता है। लेकिन क्या किसी पेड़ से पानी निकलते देखा है? इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ वन अधिकारी जैसे ही एक पेड़ के तने में छेद करते हैं, उसमें से नल की तरह पानी निकलने लगता है। वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले के पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखता जा सकता है कि जब वन अधिकारीयों ने आंध्र प्रदेश के पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद पेड़ की छाल को थोड़ा सा काटा तो उसमें से नल की धार की तरह पानी निकलने लगा। पानी निकलता देख वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए।
वायरल वीडियो देख हैरत में लोग
बता दें कि, जनजाति समूह कोंडा रेड्डी समुदाय ने दावा किया था कि यह पेड़ तने में पानी जमा करके रखता है। जिससे वह जरूरत पड़ने पर अपनी प्यास बुझाते हैं। जनजाति समूह के दावे की जांच के लिए शनिवार (30 मार्च) को प्रभागीय वन अधिकारी जी.जी. नरेंद्रन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे कि क्या सच में इस पेड़ के तने में पानी जमा होता है। जब वन कर्मियों ने इस पेड़ के तने में छेद किया तो वाकई इसमें से पानी निकलने लगा। यह देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है।
आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि, वायरल वीडियो IFS @NarentheranGG ने साझा किया है। उन्होंने बताया कि सूखी गर्मी के दौरान भारतीय लॉरेल पेड़ टर्मिनलिया टोमेंटोसा पानी जमा करता है। पानी में तेज गंध और स्वाद खट्टा है। भारतीय वनों में अद्भुत अनुकूलन है। बताया गया कि इस पेड़ को इंडियन लॉरेल ट्री कहा जाता है। इस पेड़ की बौद्ध धर्म में धार्मिक मान्यता है। इस पेड़ को इंडियन सिल्वर ओक भी कहा जाता है। इस पेड़ की लकड़ी काफी महंगी बिकती है। इस पेड़ को संरक्षित किया जा रहा है इसलिए वन अधिकारी ने वीडियो शेयर कर पेड़ की मौजूदगी वाली जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने की प्रथम फिल्मफेयर पुरस्कार की नीलामी, पैसों को किया दान