India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: अगले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सतह पर हवाएं चलेंगी, लेकिन लू चलने की संभावना नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री अधिक रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 40 से 74 फीसदी रहा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 6 से 10 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 से 10 जून तक सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह बदल गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला है। जिससे मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया है।5 जून को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, इस दौरान गरज और बिजली गिरने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 6 जून से राज्य में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।

झारखंड के 16 जिलों में बारिश

झारखंड के कम से कम 16 जिलों में आज गरज के साथ बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने  बताया कि गुरुवार 5 जून को झारखंड के पूर्वी हिस्सों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले) में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी।

जानें पंजाब-हरियाणा का हाल

इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक सिस्टम सक्रिय है। 6 जून से मौसम शुष्क हो जाएगा। यह करीब एक सप्ताह तक रहेगा। इसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अगले कुछ दिनों में यह 40 डिग्री को पार कर सकता है। इस दौरान चलने वाली तेज हवाएं गर्मी के असर को थोड़ा कम कर सकती हैं। जून में आमतौर पर 80.6 मिमी बारिश होती है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मानसून दिल्ली कब पहुंचेगा।

दिल्ली में कब आएगा मानसून

आमतौर पर मानसून 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है। लेकिन इसमें देरी होने पर बारिश कम होती है। इस साल मानसून के जल्दी आने की संभावना ज्यादा है। कुल मिलाकर राजधानी को 6 जून से गर्म और शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा। यह कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

6 जून को पलवल को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया रैली स्थल का दौरा

‘अपराध, भ्रष्टाचार और अत्याचार…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Viral Video: आंखों से सामने अचानक फट गया ज्वालामुखी, जान बचाने के पड़ गए लाले, रोंगटे खड़े कर देगा खौफनाक मंजर