India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इन राज्यों में होली से पहले हर दिन पारा चढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में आंधी और तूफान आ सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

बर्फबारी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में भी 10 से 13 मार्च के दौरान बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 12-14 मार्च को पंजाब, 13-14 मार्च को हरियाणा और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 11 मार्च को लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है। 

Bihar Weather Report: अगले 24 घंटे में ले सकता है मौसम करवट! IMD ने बारिश पर किया अलर्ट जारी

तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

11 और 12 मार्च को दिल्ली और गंगा के मैदानी इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पूर्व और पश्चिम के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। लू की चेतावनी 9 से 11 मार्च के दौरान गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र में लू चलने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी महसूस की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा।

UP में होली पर बरसेंगे मेघ! 30KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने बारिश को लेकर इन जिलों में किया अलर्ट जारी