India News (इंडिया न्यूज),  Today Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम लोगों के लिए पहेली बन गया है। कभी हल्की तो कभी तीखी होती है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अपनी जर्सी पैक करके अलमारी में रख लें या फिर अभी पहने रहें। मंगलवार की बात करें तो दिन में दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ता रहा लेकिन इस दौरान 25-39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मंगलवार को मौसम लगभग साफ रहा। दिन में खूब धूप खिली लेकिन हवाओं के कारण लोगों को इसकी गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ।

कितना रहा तापमान?

अधिकतम तापमान की बात करें तो यह करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के 31 डिग्री से 4 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन यानी 5-6 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे फसलों को कुछ नुकसान हो सकता है। इसी बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में दाखिल होने वाला है। जिससे 9 से 11 मार्च के बीच एक बार फिर पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का हुआ ऐलान, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, आज मौसम साफ रहेगा। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होने देंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, गुरुवार से तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

जम्मू कश्मीर में हुआ हिमस्खलन

जम्मू-कश्मीर के बालटाल में मंगलवार रात हिमस्खलन आया। इस हिमस्खलन में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। रात में अचानक आई इस हिमपात आपदा के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। लोगों को फिलहाल बालटाल इलाके में जाने से रोक दिया गया है। सरकारी एजेंसियां ​​इस बात की जांच कर रही हैं कि हिमस्खलन में कोई नुकसान तो नहीं हुआ है।

रमजान के महीने में 2-2 बम धमाकों से दहला पाकिस्तान, लोगों के उड़े चिथड़े, पाकिस्तानियों को सालों सुनाई देंगीं ये खौफनाक आवाजें