Weather Today 10th April Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Today 10th April Update अप्रैल महीने का आज दसवां दिन है देश की राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल हो गया है। दिल्ली में कल गर्मी 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां औसत अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान वर्ष 1951 में दर्ज किया गया था। उस साल 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा था। दिल्ली में कई जगह तो कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा भी दर्ज किया गया। राजधानी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व रिज में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है।

जानिए आज और कल दिल्ली में मौसम का हाल

आईएमडी दिल्ली में आज के लिए लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी भीषण लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने के आसार हैं। सोमवार के बाद तीन दिन दिल्ली मेें बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। बादलों से लू से थोड़ी लू से निजात मिलेगी। 15 अप्रैल से फिर मौसम साफ साफ होगा और गर्मी बढ़ेगी।

1951 के बाद पहली बार अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतनी गर्मी : जेनामणि

मौसम विभाग एक्सपर्ट्स आरके जेनामणि के अुनसार दिल्ली में 1951 से अब तक अप्रैल के पहले पखवाड़े में पहली बार इतनी ज्यादा गर्मी पड़ी। दिल्ली में औसतन अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2010 में अप्रैल के पहले पखवाड़े व इस बार आठ अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था, जो वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक था।

आज इन राज्यों में गंभीर व सामान्य लू के आसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब में कुछ स्थानों, दिल्ली, दक्षिण हरियाणा व कच्छ और सौराष्टÑ में कई जगह आज भीषण लू व अन्य स्थानों पर सामान्य लू की स्थिति बनी रहने का अुनमान है। बिहार, झारखंड, गुजरात व हिमाचल प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और विदर्भ में कुछ जगहों पर लू की स्थिति की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिल्ली में लू रहने कीं संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी है। राज्य में इस माह कई जगहों पर पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।

जानिए कहां कितनी बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के अनुमान के अनुसार पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, तमिलनाडु, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों के अलावा कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्टÑ, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्व बिहार में अलग-अलग जगह पर हल्की बारिश का अनुमान है।

Also Read : Weather Today 9th April Update: राजस्थान में तापमान 45 पार, रेड अलर्ट जारी, यूपी, हरियाणा, झारखंड में 44 पार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube