Weather Today 5th April Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Today 5th April Update देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। कल यानी बुधवार से लू और तेज होगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 पार कर गया और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह 11 बजे ही गर्म हवाएं चलने लगी थी। इस बाद मार्च में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मई जैसी गर्म हवाएं मार्च के बाद अब अप्रैल में भी चल रही हैं। आईएमडी ने फिलहाल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना पहले ही जताई है।

एयर क्वालिटी और खराब हुई, नहीं सुधार के आसार

सोमवार को दिल्ली की हवा भी खराब श्रेणी में रही। अगले दो दिन तक इसमें में भी किसी तरह के खास सुधार का अनुमान नहीं हैं। सफर (Safar) ने यह जानकारी दी है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 262 पर अंक रहा। गत सप्ताह रविवार को यह सूचकांक 245 पर रहा था। शहर में कई जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब रेणी में 300 के ऊपर दर्ज किया गया। दो दिन तक गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा। इसका कारण हवा की गति कम रहना है।

Also Read : Weather Update 4 April 2022 : देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार

पश्चिम विक्षोभ न होने के कारण नहीं चल रही ठंडी हवाएं

आईएमडी (IMD) का कहना है कि इस बार कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। दिल्ली व हरियाणा सहित दक्षिण पाकिस्तान से दक्षिण गुजरात की ओर उत्तर पश्चिम भारत की ओर हवाएं चल रही थीं, इसलिए इस क्षेत्र से उत्तरी भागों में गर्मी आई और इससे हिमालय की तलहटी के तापमान में वृद्धि हुई।

Connect Us : Twitter Facebook