India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देशभर में लगातार बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और असम समेत देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। जिसके कारण लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। IMD के अनुसार, इस हफ्ते भी दिल्ली में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की आशंका है। इसके साथ ही मंगलवार, 4 जुलाई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस सप्ताह यूपी के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश

वहीं काफी वक्त से छत्तीसगढ़ के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। मगर राज्य में बीते दिन सोमवार, 3 जुलाई को जमकर बादल बरसे। वहीं छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून काफी देरी से पहुंचा है। मगर जब मानसून पहुंचा तो कई दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश में फिर से एक बार सुहावने मौसम के कारण पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। हालांकि पिछले सप्ताह हुई लैंडस्लाइड के कारण यहां जलभराव जैसी समस्या हो गई थी।

Also Read: