Weather Update: पंजाब में एक सप्ताह से शुष्क ठंड का अनुभव करने के बाद आज बुधवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार और गुरुवार को पूरे पंजाब में बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बीते दिन मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पंजाब के बठिंडा में 2.4 डिग्री तापमान और हरियाणा के भिवानी में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।
कोहरे के कारण वाहन चलाने में हो रही परेशानी
आपको बता दें कि पंजाब के उपमंडल नंगल में घने कोहरे के कारण पूरे इलाके में दोपहर 12 बजे भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके कारण लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ना। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार से पंजाब में बारिश की आशंका के कारण लोगों को शुष्क ठंड से ठोड़ी राहत मिल सकती है। पंजाब में इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में दिखी ठंड
जानकारी दे दें कि मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में अधिकतर इलाकों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। जबकि सुबह घने कोहरे की वजह से काफी कम दृश्यता रही।
Also Read: जोशीमठ के बाद अलीगढ़ के मकानों में आई दरारें, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल