इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Update) : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अुनसार पंजाब, हरियाणा व देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों और आसपास के राज्यों उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान व उत्तराखंड आदि में आज भी हीटवेव की स्थिति बनी रहने के आसार हैं। झारखं, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग जगह भी लू यानी हीटवेव की स्थिति बन सकती है। दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 11 जून के बारिश की संभावना है।
दिल्ली में तापमान 44, लखनऊ व पटना में भी भीषण गर्मी के आसार
आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहेगा। वहीं उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में आज पूरा दिन तेज धूप रहने की संभावना है। गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। उधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गर्मी रहेगी। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। बिहार की राजधानी पटना अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है।
इन राज्यों में मध्यम व भारी बारिश, जानिए मानसून कहां कमजोर व कहां होगा तेज
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह व देश के पूर्वोत्तर भाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसी के साथ कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने यह जानकारी दी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
स्काईमेट वेदर का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा और दक्षिण प्रायद्वीप पर यह कमजोर पड़ सकता है। जम्मू कश्मीर व लद्दाख में भी आज हल्की बारिश का अनुमान है। गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों,कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों व तटीय आंध प्रदेश और तमिलनाड व बिहार के पूर्वोत्तर और लक्षद्वीप व तेलंगाना मे एक या दो जगह हल्की से मध्यम बारिश की आज संभावना है।
ये भी पढ़े : केंद्र ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को दी मंजूरी
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
हमारे साथ जुड़ें : ट्विटर | फेसबुक | यूट्यूब