India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: आज देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जताई गई है। वहीं कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी की माने तो असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसी वजह से मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक काले बादल आते जाते रहेंगे। कई इलाकों में रुक रुक कर रिमझिम बारिश हो सकती है इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को मौसम में ठंडापन महसूस होगा। आने वाले 24 और 25 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना दिल्ली एनसीआर में जताई गई है। लेकिन कई जगह पर जलभराव जैसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
त्रिपुरा में सात की मौत
त्रिपुरा में खराब मौसम की वजह से 3 से 4 जख्मों पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आए। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 3 से 4 लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोगों के लापता होने की खबर है। राजस्व विभाग की माने तो दक्षिण त्रिपुरा जिले में पांच लोगों की जान गई है।
मुंबई में फिर जोरदार बारिश
मुंबई में अगस्त की शुरुआत से ही तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से मौसम शुष्क रहने के बाद मंगलवार की सुबह बारिश का दौर फिर से शुरू होगया। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर के ज्यादातर इलाकों में सुबह करीब 9:30 बजे से गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बांद्रा और बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स जैसे कई इलाकों में भारी बारिश हुई। आईएमडी की तरफ से मंगलवार सुबह से अगले 24 घंटे के भीतर शहर और उपनगरों में आंशिक रूप से काले बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
क्या अब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? बुवाई के रकबे में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी