इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Weather Update देश के कुछ हिस्सों में छह अक्टूबर से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून अब अपने आखिरी दौर में है, लेकिन देश के उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि आमतौर पर 17 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है। पिछले साल मानसून ने उत्तर पश्चिम भारत के पश्चिमी हिस्सों से 28 सितंबर को वापस जाना शुरू किया था।
Weather Update स्थितियां बहुत अनुकूल होने की संभावना
आईएमडी ने कहा कि इसके प्रभाव में भारत के उत्तर पश्चिम के अत्यधिक भागों में नमी में भारी कमी और बारिश नहीं होने की संभावना है। इस प्रकार लगभग 6 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की शुरुआत के लिए स्थितियां बहुत अनुकूल होने की संभावना है।
Weather Update उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना है दबाव
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक दबाव बना हुआ है जो उससे सटे कच्छ देवभूमि द्वारका (गुजरात) से लगभग 60 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, कराची (पाकिस्तान) से 280 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और चाबहार पोर्ट (ईरान) से 860 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर गुजरात तट से उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव में बदलने की संभावना है।
Weather Update चक्रवाती तूफान शाहीन में बदल सकता है दबाव
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर बने दबाव के इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर चक्रवाती तूफान शाहीन में बदलने की बहुत संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पाकिस्तान-मकरान तटों के करीब, भारतीय तट से दूर जाने की संभावना है।
Also Read : Weather Update दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, महाराष्ट्र, कोंकण के लिए येलो अलर्ट
Also Read : Weather Update Bay of Bengal में तैयार हो रहा चक्रवाती Cyclone Gulab, जानिए कितनी होगी रफ्तार