Delhi Weather Update: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं दिल्ली-NCR वालों को परेशान कर रही हैं। इस बीच दिल्ली-NCR के लोगों पर बुधवार, 11 जनवरी की रात मौसम का डबल अटैक हुआ है। शीतलहर से परेशान दिल्लीवासियों को बारिश का सामना करना पड़ा। जिसके बाद राज्य में काफी ज्यादा ठंड बढ़ गई है। बता दें कि दिल्ली-NCR में बुधवार रात करीब 12 बजे बारिश हुई है।

बारिश के बाद दिल्ली-NCR में गिरा पारा

आपको बता दें कि बारिश से पहले दिल्ली-NCR में बुधवार दिन में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक था। लेकिन बारिश के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आ गई है। बुधवार रात 12 से 1 बजे के बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियम के बीच रिकॉर्ड किया गया।

Also Read: आज लुधियाना में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम