• देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो-टेक
  • धर्म
  • हेल्थ
  • वेब स्टोरीज
  • यूटिलिटी
  • काम की बात
  • लाइफस्टाइल एंड फैशन
  • राज्य
  • बिज़नेस
All Rights ReservedView Non-AMP Version
India News
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो-टेक
  • धर्म
  • हेल्थ
  • वेब स्टोरीज
  • यूटिलिटी
  • काम की बात
  • लाइफस्टाइल एंड फैशन
  • राज्य
  • बिज़नेस
  • Homepage
  • देश
Categories: देश

Weather Update Today: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के लिए रहें तैयार, देशभर में करवट ले रहा मौसम

प्रतीकात्मक तस्वीर.

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Weather Forecast Today 24 November: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत की ओर चलें तो मौसम करवट ले रहा है। कई ऐसे भी राज्य हैं जहां सुबह और रात में ठंड का एहसास रहा है। वहीं दिन में इतनी सर्दी महसूस नहीं की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी पर्वत श्रृंखला में बसे राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बर्फबारी होने वाली है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पारा गिर सकता है जिसके पीछे की वजह हिमालय से चलने वाली बर्फीली हवाएं हो सकती है। ये हवाएं दिल्ली समेत अन्य मैदानी राज्यों में भी पहुंचेंगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जा सकता है। जो कि इससे ठिठुरन बढ़ा सकती है।

बारिश से बढ़ेगी कंपकंपी

उत्तर-पश्चिम भारत के जो मैदानी इलाके हैं जहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्सर काले बादल छाए रह सकते हैं। आज 24 नवंबर के बाद आपको उत्तर भारत में बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। इससे तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। डॉ. सोमा सेना की मानें तो उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में छिटपुट  बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से कोहरा देखने को मिल रहा। कोहरे ने विजिबिलिटी को कम कर दिया है। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से कम रहने के आसार हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में 27 नवंबर से दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। ये बारिश ही ठंड को बढ़ाएगी।

दिल्ली बेहाल

पंजाब और हरियाणा में लगातार जल रही पराली के असर राजधानी दिल्ली में अभी भी दिखा रहा है। दिवाली के बाद भी दिल्ली में सांस लेना भी दूभर हो गया है। पिछले दिनों कुछ सुधार दर्ज की गई थी लेकिन वापस हालात जस के तस हो गए हैं। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जिससे दिल्ली के वायुमंडल में एक बार फिर स्मॉग की चादर बिछ रही है।

दिल्ली में अभी भी कई इलाकों में प्रदूषण अपनी गंभीर स्थिति पर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कुछ क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। आनंद विहार में वायू की गुणवत्ता (AQI) 411, अलीपुर में 432 AQI, वजीरपुर में 443 AQI, आरके पुरम में 422 AQI

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। यानि हल्की से मध्यम बारिश यहां हो सकती है।

वहीं ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश होने की संभव है। आज 24 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। गुजरात की ओर से चले तो यहां आगामी दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-

  • ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप
  • डच के अगले पीएम हो सकते है गीर्ट वाइल्डर्स, जानें इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

 

Reepu kumari

Next Israel-Hamas War: डील के बाद भी नहीं थम रहे इजरायल के हमले! हमास का दावा स्कूल पर गिराए बम »
Previous « Hema Malini: मीरा बाई की 525वीं जयंती पर हेमा मालिनी ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
Share
Published by
Reepu kumari
Tags: Delhi Ncr Weatherweather newsweather update newsWeather Update Today
2 years ago

    Related Post

  • झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रुप में अनुराग गुप्ता की हुई अवैध नियुक्ति, ED की चल रही जांचों में बाधा डालने का लग रहा आरोप
  • सिर्फ इसलिए सरेआम गोली… पंकज प्रजापति मर्डर केस में राहुल गांधी ने BJP को घेरा, लगाए ये गंभीर आरोप
  • मुंबई रेल हादसे के बाद रेलवे का बढ़ा ऐलान, लोकल ट्रेनों में अब लगाए जाएंगे ऑटोमेट‍िक डोर, रेक को फिर से किया जाएगा डिजाइन

Recent Posts

  • खेल

देवेन्द्र झाझरिया ने Delhi Half Marathon को बताया वैश्विक संदेश, बोले –106 देशों की पुष्टि, भारत पहली बार करेगा World Para Athletics की मेज़बानी

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स…

2 days ago
  • खेल

Delhi Half Marathon में पीआर श्रीजेश का प्रेरणादायक संदेश: “खुद को चुनौती दो”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर देश के जाने-माने पूर्व हॉकी…

2 days ago
  • खेल

Delhi Half Marathon में आशीष सूद और कपिल मिश्रा का बड़ा बयान: “खेलों से बनेगा नया भारत”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष…

2 days ago
  • हरियाणा

सीएम सैनी गुरुग्राम में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की, अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही ‘बर्दाश्त’ नहीं की जाएगी

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम में 'जिला…

2 days ago
  • हरियाणा

दो चचेरी बहनें यमुना में कूदी, एक बहन की दो दिन पहले ही भाई से हुई थी फ़ोन पर बात, कहा था “मैं ठीक नहीं हूं,19 तारीख को..”, उससे पहले ही उठा लिया ये कदम

India News (इंडिया न्यूज), Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : हरियाणा के करनाल जिले…

2 days ago
  • हरियाणा

जलभराव को लेकर सरकार पर जमकर बरसी सैलजा, बोलीं- लापरवाही से प्रदेश के सभी शहरों में हो रहा जलभराव, करोड़ों खर्च करके भी नहीं मिली जलभराव से मुक्ति

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja On Waterlogging : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव,…

2 days ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
  • L