इंडिया न्यूज़, Weather Update Today : दिल्ली एनसीएआर सहित देश के विभिन्न इलाकों में बढ़ती गर्मी का प्रकोप जारी है। इस चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलते है तो ऐसा लगता है जैसे जलती आग के सामने बैठे हो। वहीं आपको बतादें मौसम विभाग ने राहत की जानकरी देते हुए बताया की आने वाले अगले 3 से 4 दिनों में बारिश होने की संभावना है। 16 और 17 जून को बारिश की संभावना है और कई हिस्से में लू से राहत की उम्मीद।

दिल्ली में गर्मी से जल्द राहत

दिल्ली के लोगों को अब बहुत ही जल्द भीषण गर्मियों से राहत मिलने के आसार दिखाई देने शुरू हो गए है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के चलते कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी, बादल और तेज हवा जैसी मौसमी गतिविधियां शुरू होने वाली है। जिसके कारण सात डिग्री तक पारा गिरने के आसार बताए जा रहे है।

इन राज्यों में आज होगी बारिश

स्काईमेट वेदर अनुसार केरल के दो या तीन इलाकों हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में मध्यम वर्षा की होएगी है। पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, लक्षद्वीप,

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट हल्की वर्षा का अनुमान है।

पंजाब में आज से गर्मी से राहत

IMD के अनुसार बढ़ती गर्मी से पंजाब वालों के आज रात से बड़ी राहत मिलने वाली है। आपको बतादें देर शाम से पंजाब में मौसम करवट लेने का अनुमान है। बुधवार को बादल छाएंगे और तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बारिश भी होगी।

ये भी पढ़े : पैगंबर मोहम्मद विवाद पर बोला जमात उलमा-ए-हिंद, कहा-नूपुर को माफ कर देना चाहिए