• देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो-टेक
  • धर्म
  • हेल्थ
  • वेब स्टोरीज
  • यूटिलिटी
  • काम की बात
  • लाइफस्टाइल एंड फैशन
  • राज्य
  • बिज़नेस
All Rights ReservedView Non-AMP Version
India News
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो-टेक
  • धर्म
  • हेल्थ
  • वेब स्टोरीज
  • यूटिलिटी
  • काम की बात
  • लाइफस्टाइल एंड फैशन
  • राज्य
  • बिज़नेस
  • Homepage
  • देश
Categories: Top Newsदेश

Weather Update Today: एक बार फिर दिल्ली में गिरेगा पारा, पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट, कई राज्यों में जमकर बरसेंगे ओले

Weather Update Today

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: राजधानी दिल्ली में सुबह से ही ठंड हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दिया है। इसी के साथ 24 दिसंबर को सुबह से ही दिल्ली में धुंध की चादर बिछी रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कई राज्यों में तापमान में और गिरावट देखने के आसार हैं। इसी के साथ आज उत्तर से लेकर पश्चिम और पूर्व से लेकर दक्षिण तक कैसा रहेगा देश में मौसम (Weather Update Today) इसके बारे में जान लेते हैं।

दिसंबर यानि सर्दी का महीना है। ऐसे में जितना हो सके सभी ठंड से बच कर रहें। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और वो लोग जो बीमार हैं। आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से मैदानी राज्यों तक सर्दियां अपना कहर बरपा रही है। कश्मीर से औली तक बर्फ की चादर बिछी हुई है। राजधानी दिल्ली में भी सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली पर भी दिख रहा है।

इन राज्यों में बरसेंगे ओला

देशभर में सर्दी का सितम जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पंजाब और हरियाणा में अति घने कोहरे की चेतावनी ही गई है। मौसम विभाग की मानें तो, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

दिल्ली में धूंध

हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Weather Update) अभी भी साल के इस समय के सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में सर्दियां बढ़ने लगी। वहीं, राजस्थान में 23-24 दिसंबर को मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग (IMD) ने यहां बारिश की संभावना जताई है। आज यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी के साथ यहां कोहरा छाए हुए हैं।

न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस

यूपी, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा दिखेगा। वहीं नॉर्थईस्ट राज्यों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। दिसंबर के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। “हालांकि पश्चिमी विक्षोभ नहीं है इसका सीधा असर दिल्ली पर पड़ रहा है, लेकिन अभी भी बादल छाए हुए हैं, जिससे न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया है और तापमान में गिरावट रुक गई है।

अन्य राज्यों का हाल

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी के अधिकांश हिस्सों और राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

आएगी तापमान में कमी

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है।

ठंड से बचने के लिए आग का सहारा

कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए सुबह-सुबह आग तापते हुए नजर आए। राष्ट्रीय राजधानी में पारा स्तर गिरने के कारण लोग खुद को आराम देने के लिए लोधी रोड इलाके में आग के पास बैठे देखे गए।

चिल्लई कलां की शुरुआत

पहाड़ो से घीरे कश्मीर में कड़ाके ठंड पड़ रही है। यहां का मौसम अपडेट (Weather Update)क्या है उस पर एक नजर डालते हैं। हर साल 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक सबसे ज्यादा ठंड पड़ती हैं। 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों के दिनों को यहां चिल्लई कलां कहा जाता है। गुरुवार 21 दिसंबर से इनकी शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ ही कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

Also Read:-

  • Covid-19: WHO ने कोरोना मामलों को लेकर दी चेतावनी, जानें क्या कहा
  • PM Modi Ayodhya Visit: 30 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे PM मोदी, जानें पूरा शेड्यूल
Reepu kumari

Next Animal OTT Release: संदीप ने ओटीटी एनिमल के बारे की बात, रश्मिका नहीं ये एक्ट्रेस थे पहली पसंद »
Previous « Gujarat Road Accident: गुजरात में भयानक सड़क हादसा, 8 लोग घायल, एक की मौत
Share
Published by
Reepu kumari
Tags: Agra Weather Updatedelhi weather updateWeather UpdateWeather Update Today
2 years ago

    Related Post

  • झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रुप में अनुराग गुप्ता की हुई अवैध नियुक्ति, ED की चल रही जांचों में बाधा डालने का लग रहा आरोप
  • सिर्फ इसलिए सरेआम गोली… पंकज प्रजापति मर्डर केस में राहुल गांधी ने BJP को घेरा, लगाए ये गंभीर आरोप
  • मुंबई रेल हादसे के बाद रेलवे का बढ़ा ऐलान, लोकल ट्रेनों में अब लगाए जाएंगे ऑटोमेट‍िक डोर, रेक को फिर से किया जाएगा डिजाइन

Recent Posts

  • खेल

देवेन्द्र झाझरिया ने Delhi Half Marathon को बताया वैश्विक संदेश, बोले –106 देशों की पुष्टि, भारत पहली बार करेगा World Para Athletics की मेज़बानी

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स…

2 days ago
  • खेल

Delhi Half Marathon में पीआर श्रीजेश का प्रेरणादायक संदेश: “खुद को चुनौती दो”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर देश के जाने-माने पूर्व हॉकी…

2 days ago
  • खेल

Delhi Half Marathon में आशीष सूद और कपिल मिश्रा का बड़ा बयान: “खेलों से बनेगा नया भारत”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष…

2 days ago
  • हरियाणा

सीएम सैनी गुरुग्राम में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की, अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही ‘बर्दाश्त’ नहीं की जाएगी

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम में 'जिला…

2 days ago
  • हरियाणा

दो चचेरी बहनें यमुना में कूदी, एक बहन की दो दिन पहले ही भाई से हुई थी फ़ोन पर बात, कहा था “मैं ठीक नहीं हूं,19 तारीख को..”, उससे पहले ही उठा लिया ये कदम

India News (इंडिया न्यूज), Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : हरियाणा के करनाल जिले…

2 days ago
  • हरियाणा

जलभराव को लेकर सरकार पर जमकर बरसी सैलजा, बोलीं- लापरवाही से प्रदेश के सभी शहरों में हो रहा जलभराव, करोड़ों खर्च करके भी नहीं मिली जलभराव से मुक्ति

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja On Waterlogging : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव,…

2 days ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
  • L