India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update Today, नई दिल्ली: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-NCR में बीते दिन शुक्रवार, 28 जुलाई से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रुक- रुककर हो रही तेज बारिश की वजह से यहां हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। सड़कों पर बारिश के कारण जलभराव हो गया है। IMD ने दो से तीन दिन के लिए राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी आज शनिवार, 29 जुलाई के लिए भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में तूफानी बारिश की संभावना
IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, कोंकण, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में शनिवार तक के लिए अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मिजोरम, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर में तूफानी बारिश की संभावना जताई है।
IMD ने बारिश को लेकर जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश की उम्मीद जताई है। पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, 29 से 31 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बिजली चमकने के साथ-साथ झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में IMD ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, लद्दाख, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी आज शनिवार को भारी बारिश होगी। इसके अलावा पुडुचेरी और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार दर्ज हो सकता है। इसके साथ ही मेघालय और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सिरमौर, सोलन और शिमला में IMD ने बाढ़ के लिए मध्यम से अत्यधिक खतरे की चेतावनी जारी की है। 3 अगस्त तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। स्थानीय कार्यालय ने जानकारी दी कि भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ आने का खतरा है। साथ ही नालों और नदियों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है।
Also Read: