India News (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: अगर आपने अब तक चादर कंबल नहीं निकाला है तो अभी ये काम कर लें। कड़ाके की ठंड कंपाने के लिए तैयार है। इस वक्त देश मेें मौसम की हालत अजब गजब है। कहीं पारा लूढ़क रहा, कहीं बर्फ की चादर बिछ रही है, तो कहीं तेज बारिश उत्पात मचा रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने देश भर के लिए वेदर रिपोर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के साथ देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे कई राज्य हैं जहां सुबह और रात में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। वहीं दोपहर के समय इतनी सर्दी महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड बढ सकती है। यानि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने नॉर्थईस्ट राज्यों के बारे में बताया है कि असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली में आज का मौसम
आज यानि 19 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। तीन दिन बाद यानि 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। बीते कल यानि 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ है।
अन्य राज्यों का वेदर अपडेट
- यूपी में इस हफ्ते न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है।
- पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने वाला है।
- वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।
- आज जम्मू में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।
- लेह में -5 डिग्री तक पारा नीचे गिर जाएगा।
नॉर्थईस्ट राज्यों में भारी बारिश
यह भी पढ़ें:-
- भारत-ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले के समय कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
- आज दिया जाएगा भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य, इन नियमों का रखें ध्यान