Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर तापमान 40 के पार देखा गया है तो कहीं पर 42 और 43 डिग्री सेल्सियस भी रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली-NCR में शनिवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बिहार में शनिवार को कई जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तो राजस्थान में भी यही हाल रहा  यहां भी कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 के पार दर्ज किया गया।

अगले 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

ओडिशा में भी 16-19 के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, विदर्भ में अगले 5 दिनों तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा 18-19 के बीच मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। वेस्ट इंडिया की बात की जाएं तो अगले पांच दिनों में गोवा, महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। वहीं, तेलंगाना में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 18-19 अप्रैल में कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे