Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे NCR के इलाकों में अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। बताया जा रहा है कि रविवार (12 मार्च) को यहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए अगले 2-3 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

बता दें भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें बताया गया कि इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने और मार्च के आखिरी सप्ताह में सिंधु-गंगा मैदान एवं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है।

सभी राज्य करें तैयारी- मौसम विभाग

विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में कैबिनेट सचिव ने कहा कि चूंकि इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए।

34 डिग्री पहुंचेगा तापमान

बता दें मंगलवार को दिल्ली में सुबह गर्मी रहने के साथ न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी के साथ 150 रहा। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर जीतने के बाद स्वदेश लौटे जूनियर एनटीआर, कहा हर भारतीय का करना चाहता हूं…..