Weather Update
इंडिया न्यूज, चेन्नई:

दक्षिण भारत में अचानक से मौसम ने करवट ले ली है। जिसके कारण दक्षिणवर्ती राज्यों में मौसम विभाग ने विज्ञप्ती जारी करते हुए महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही।

आईएमडी के अधिकारियों ने बेमौसमी बारिश का कारण पूर्वी अरब सागर के ऊपर कम दबाव होना बताया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के दायरे में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण समुद्री तटों से जुड़े राज्यों में बारिश हो सकती है।

पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। जो कि 70 किलोमीटर की रफ्तार तक जा सकती है, जिस कारण तटीय राज्यों में भारी बारिश होने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में शनिवार रात से ही बारिश लगी हुई है, जिसके कारण कई इलाकों में जल भराव हो गया है।

11 और 12 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका

IMD के मुताबिक 11 और 12 नवंबर को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के मछुआरों को सलाह दी गई है कि वह लोग समुद्र के बीच में न जाएं। वहीं जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में गए हुए हैं। उन्हें भी 9 नवंबर से पहले लौट आने को कह दिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में पुडुचेरी व इसके जिले कराईकल में बारिश होने का अंदेशा जताया है। वहीं केरल और पुडुचेरी के माहे में भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके साथ ही कर्नाटक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी ज्यादा वर्षा हो सकती है।

Also Read : दिल्ली सरकार ने बढ़ाई फ्री राशन योजना

Connect With Us : Twitter Facebook