India News ( इंडिया न्यूज़ ) Weight Loss Tips: इन दिनों सबसे ज्यादा लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। जिसकी वजह से कई लोग अन्य बीमारियों का भी शिकार होते जा रहे हैं। वह इसलिए क्योंकि बढ़ता वजन शरीर में कई बीमारियां लाता है। जिसकी वजह से हमें थायराइड, ओबीसीटी, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, जैसी बीमारियां होती जा रही हैं। इसी के कारण आज हम बताएंगे कि बढ़ते वजन को कैसे कम करें। करी पत्ता तो आपने हर जगह सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ता हमारे वेट लॉस के लिए कितना मददगार है। तो जानिए कैसे करें कड़ी पत्ता का सेवन।

करी पत्ते का बनाए जूस

करी पत्ते का जूस नियमित रूप से पीने से बॉडी में मौजूद हानिकारक टॉक्सिंस निकल जाते हैं। ये शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाई करता है। इस वजह से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

खाली पेट करें करी पत्ते का सेवन

खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करने पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती है। करी पत्ते में हल्के लैक्सेटिव गुण होते हैं और पाचन एंजाइम होते हैं जो मल त्यागने में सुधार कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मददगार

करी पत्ते में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है जो खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। करी पत्ता के सेवन से आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं और एनीमिया की शिकायत भी दूर हो सकती है।

ये भी पढ़े-