India News (इंडिया न्यूज),Indian Politician Education Qualification:कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान को लेकर राजनीति में घमासान छिड़ गया है। इस बार मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दो बार फेल हो गए। मणिशंकर अय्यर और राजीव गांधी दोनों ही एक क्लास में पढ़ाई करते थे।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ऐसी यूनिवर्सिटी में फेल हो गए, जहां पर फर्स्ट क्लास पास होना आसान है लेकिन फेल होना बहुत ही मुश्किल, क्योंकि यूनिवर्सिटी को अपनी छवि को बेहतर बनाए रखना होता है। ऐसे में यूनिवर्सिटी की ओर से कोशिश की जाती है कि सभी लोग परीक्षा में पास हो जाएं।उन्होंने कहा कि ऐसी यूनिवर्सिटी में भी राजीव गांधी फेल हो गए। उनके इस बयान के बाद से हर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है वहीं अब लोग भारत के कई पॉलिटिशियन के पढ़ाई पर बात करना शुरू कर दिए हैं तो चलिए जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं भारत के ये मशहुर पॉलिटिशियन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता की तीसरी संतान हैं। उन्होंने गुजरात के वडनगर से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। राजनीति में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी पढ़ाई में हमेशा औसत रहे। हालांकि, छात्र जीवन में उन्हें वाद-विवाद और रंगमंच में काफी रुचि थी। 1978 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और फिर 5 साल बाद 1982 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्टग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की।

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनीति की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दाहिना हाथ तक कहा जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद के पास मेहसाणा जिले से की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अहमदाबाद आ गए, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। अमित शाह ने अहमदाबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अमित शाह अपने पिता के कारोबार से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने स्टॉक ब्रोकर के तौर पर भी काम किया। अमित शाह ने कुछ समय तक अहमदाबाद के कोऑपरेटिव बैंक में भी काम किया है।

अरुण जेटली

देश के पढ़े-लिखे राजनेताओं में अरुण जेटली का नाम भी आता है। वित्त मंत्रालय संभालने वाले अरुण जेटली दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील भी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मशहूर कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। अरुण जेटली ने साल 1977 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। ​​कॉलेज के दिनों में जेटली कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। जेटली को वाद-विवाद और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत पसंद था।

सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कॉलेज के दिनों में एक मेधावी छात्र थे। राजनीति में शीर्ष पर रहने वाले योगी आदित्यनाथ गणित से स्नातक हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय थांगर में हुई। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की। ​​कॉलेज के दिनों में वे एक बहुत अच्छे वक्ता के तौर पर जाने जाते थे।

लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव ने 1965 में पटना से 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने 1966 में बीएन कॉलेज, पटना से आर्ट्स स्ट्रीम में प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास की। उन्होंने 1969 में बीएन कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। ​​फिर 1976 में लालू ने पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

सुषमा स्वराज

भारतीय जनता पार्टी की नेता और देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हरियाणा सरकार में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनने वाली पहली महिला थीं। सुषमा स्वराज एक वकील होने के साथ-साथ एक अच्छी राजनीतिज्ञ भी थीं। उन्होंने अंबाला के एसडी कॉलेज से संस्कृत और राजनीति विज्ञान में बीए की डिग्री हासिल की। ​​इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी किया। अपनी पढ़ाई के दौरान सुषमा स्वराज हरियाणा के भाषा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार तीन साल तक सर्वश्रेष्ठ हिंदी वक्ता विजेता रहीं। कॉलेज के दिनों में उन्हें एक अच्छी वक्ता के तौर पर जाना जाता था।

स्मृति ईरानी

बीजेपी नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री को लेकर काफी विवाद हुआ था। स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी. बाद में वो राजनीति में आ गईं। कहा जाता है कि उनके पास येल यूनिवर्सिटी से डिग्री है लेकिन बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि उन्होंने सांसदों के साथ सिर्फ 6 दिन का कोर्स किया है। स्मृति ने दिल्ली के होली चाइल्ड ऑक्सिलियम स्कूल से 12वीं की है और उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्राचार के जरिए बीए की डिग्री हासिल की। 2011 के विधानसभा चुनाव में गुजरात से नामांकन पत्र दाखिल करते समय स्मृति ईरानी ने खुलासा किया था कि उनकी उच्चतम शिक्षा बीकॉम पार्ट-1 है।

राजनाथ सिंह

10 जुलाई 1951 को जन्मे राजनाथ सिंह अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने से पहले एक कॉलेज के प्रोफेसर थे। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। उसके बाद 1971 में वे केबी डिग्री कॉलेज में लेक्चरर नियुक्त हुए। वर्तमान में वे राजनीति में सक्रिय हैं और देश के गृह मंत्री हैं।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 1989 में सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने 1994 में फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज से बीए किया और उसके बाद 1995 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया।

उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सिर्फ़ छठी क्लास तक पढ़ाई की है। हालांकि, राजनीति में उन्होंने काफ़ी ऊंचाइयां हासिल की हैं। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

नितिन गडकरी

महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतने वाले बीजेपी के नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को नागपुर में हुआ था। उन्होंने सबसे पहले बी.कॉम किया। उसके बाद उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की। ​​नितिन गडकरी ने जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से पढ़ाई की है।

निर्मला सीतारमण

भाजपा नेता निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्र में एमए, एमफिल की डिग्री हासिल की है। उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पढ़ाई की है।

एस जयशंकर

सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए किया। उसके बाद उन्होंने जेएनयू से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एमफिल और पीएचडी पूरी की। उन्होंने परमाणु कूटनीति में विशेषज्ञता हासिल की है।

चिराग पासवान

बिहार के चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता हैं। चिराग पासवान की उम्र 42 साल है। लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद चिराग पासवान मोदी कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था। वे झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहे थे। लेकिन 2005 में उन्होंने दूसरे सेमेस्टर के बाद कोर्स अधूरा छोड़ दिया।

तेजस्वी यादव

लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम हैं वो अभी विपक्ष के नेता हैं। वे 9वीं पास हैं। राजनीति में जगह बनाने से पहले वे क्रिकेट की दुनिया में रम गए थे। क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

Delhi Vehicles Without Registration: दिल्ली में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के खिलाफ होगा कड़ा एक्शन, पेट्रोल देने वालों की अब खैर नहीं

उज्जैन में शिव-पार्वती विवाह का भव्य रिसेप्शन, पारंपरिक विवाह समारोह की तरह होगा उत्सव

मां ने 2 बेटियों के साथ की ऐसी बर्बरता, एक बेटी की हुई दर्दनाक मौत, और दूसरी का हुआ ये हाल