India News (इंडिया न्यूज), Goa Rape Murder Case Timeline : भारत का हर एक नागरिक ‘अतिथि देवो भव:’ में विश्वास रखता है लेकिन कुछ साल पहले एक मेहमान के साथ ऐसी हैवानियत हुई थी कि हर किसी का सिर शर्म से झुक गया। ये कांड हुआ था गोवा राज्य में…जिसमें एक विदेशी महिला के साथ हैवानियत करके एक लोकल शख्स ने हत्या को अंजाम दिया था। इस ब्रिटिश लड़की को 8 साल बाद फाइनली इंसाफ मिल गया है और अब दोषी को ऐसी सजा मिलने वाली है, जिसे हैवान की 7 पुश्तें भी याद रखेंगी। आगे जानें होली की उस काली राज आखिर हुआ क्या था?
दरअसल, एक ब्रिटिश लड़की साल 2017 में होली के मौके पर भारत घूमने आई थी। उसने वैकेशन के लिए गोवा को चुना था। भारत को अपनी पसंदीदा जगह मानने वाली ये 28 साल की लड़की 3 बार यहां आ चुकी थी लेकिन इस बार उस पर एक हैवान की नजर पड़ गई थी। इस हैवान का नाम था विकट भगत, जो 31 साल का लोकल शख्स था और उसने ब्रिटिश लड़की से दोस्ती कर ली। दोनों ने काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताया और लड़की को इस लोकल पर काफी भरोसा हो गया।
शादी में डांंस करने पर पत्नी का गला दबाया, हत्या के बाद पति फरार
फिर होली से एक दिन पहले 13 मार्च की शाम को विकट ने अपना असली रूप दिखाया और एक खौफनाक प्लानिंग की। वो पार्टी के बीच में बहला-फुसला कर ब्रिटिश लड़की को एक सूनसान जगह पर ले गया, जो एक खेता था और वहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसे सिर पर दारू की बोलत दे मारी। हैवानियत को अंजाम देने के बाद विकट ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। 14 मार्च की सुबह जब किसान अपने खेत में आया तो उसे ब्रिटिश लड़की की अर्ध नग्न लाश मिली।
बीवी को मारकर प्रेशर कुकर में उबाला मांस, हड्डियों के साथ…पति ने पार की हैवानियत की सारी हदें
इस रेप-मर्डर कांड में 8 साल बाद 31 साल के विकट भगत को दोषी पाया गया है। कोर्ट ने तमाम सबूतों और गवाहोंके आधार पर विदेशी महिला को इंसाफ दिया है और अब 17 फरवरी को इस हैवान को अदालत सजा सुनाएगी। इस दौरान जवान बेटी को खो देने वाली मां भी गोवा में मौजूद रहेंगी।